BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

किरायदारों के लिए आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया हुई पहले से 'आसान'

Wednesday - July 8, 2020 4:21 pm , Category : WTN SPECIAL
एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है आधार कार्ड
एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है आधार कार्ड

आधार कार्ड में अब 'आसानी' से अपडेट होती हैं डिटेल्स

JULY 08 (WTN) - एक भारतीय के लिए आधार कार्ड की क्या अहमियत होती है? वो तो आप जानते ही होंगे। बैंक संबंधित काम से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक, और सरकारी सब्सिडी हासिल करने से लेकर अन्य ज़रूरी सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड आज की तारीख़ में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक है। 

लेकिन एक समय था, जब आधार कार्ड में प्रिंट हुई किसी ग़लती को सुधरवाने में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आधार कार्ड जारी करने वाली नोडल एजेंसी UIDAI (Unique Identification Authority of India)  यानि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में प्दर्ज़ त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया को पहले की तुलना में काफी आसान बना दिया है। इसी कड़ी में अब किराए पर घर लेकर रहने वाले लोगों के लिए UIDAI ने एड्रेस अपडेट करने का एक नया प्रोसेस बताया है।

इस प्रोसेस में आप किरायानामा यानि

रेंट एग्रीमेंट यूज़ कर आधार कार्ड में दर्ज़ अपने पते को बदल पाएंगे। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि रेंट एग्रीमेंट में आपका नाम लिखा होना चाहिए। तो आइये आपको बताते हैं कि आप रेंट एग्रीमेंट के ज़रिए किस तरह से आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड में अपने रेंट एग्रीमेंट के ज़रिए एड्रेस चेंज करवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने रेंट एग्रीमेंट को स्कैन करना होगा। रेंट एग्रीमेंट को स्कैन करने के बाद उस डॉक्यूमेंट की PDF बनाकर रख लें। अब आप UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ को ओपन करें। UIDAI की साइट ओपन करने के बाद,  साइट के होमपेज पर नज़र आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर आपको क्लिक करना है।

अब जो नई विंडो ओपन होगी, उसमें आप अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड का नम्बर डालकर लॉग-इन करें। जैसे ही आप इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, आपको आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP (One.Time Password) आएगा। अब इस OTP को दर्ज़ कर पोर्टल पर जाएं।

वैसे यदि आप चाहे तो आधार सेंटर जाकर भी आधार में दर्ज़ अपना एड्रेस बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर से आधार अपडेशन या करेक्‍शन फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म आपको वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा। इस फार्म में सभी ज़रूरी जानकारी भरकर आधार सेंटर पर संबंधित व्‍यक्ति को आपको देना होगा।

फॉर्म के साथ आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना है उसका उल्‍लेख आपको फार्म में करना होगा। आधार कार्ड में दर्ज़ डिटेल को अपडेट करने के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ-साथ पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी।

आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में दर्ज़ अपना नाम, लिंग, पता, जन्‍मतिथि, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, फोटो और बायोमेट्रिक डिटेल्‍स (फिंगर प्रिन्‍ट व आंख की पुतली की इमेज) अपडेट करवा सकते हैं। लेकिन इन सबको आप एक निश्चित सीमा तक ही अपडेट करा सकते हैं और इसके लिए कुछ निर्धारित शुल्क भी लगता है।