BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

अब मुफ्त में आधार कार्ड से बनवाएं पैन कार्ड!

Monday - July 2, 2018 2:18 pm , Category : WTN HINDI

आयकर विभाग की नई पहल, ई-पैन

JULY 02 (WTN) - क्या अभी तक आपने अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया है, और आप पैन कार्ड बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं और समय लग रहा है तो अब आपको अपना पैन कार्ड बनवाने के लिए परेशान होने और इंतजार की जरूरत नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयकर विभाग की एक नई सेवा के जरिये आपको तुरंत पैन नम्बर जारी हो जाएगा। आयकर विभाग के मुताबिक, जिन लोगों को पहली बार पैन नंबर चाहिए, उनको इसके लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा। इसी आधार नंबर के जरिये, आयकर विभाग तुरंत ई-पैन जारी कर देगा। ई-पैन के संबंध में आयकर विभाग ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

यदि आप आधार के जरिये पैन कार्ड बनाने जा रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि नए पैन कार्ड में वही नाम, जन्म तारीख, जेंडर, मोबाइल नंबर और पता होगा जो आपके आधार कार्ड में दर्ज होगा। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि आपके आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी हो तो उसको पहले ठीक करवा लें और फिर ही उससे पैन कार्ड बनवाएं। ई-पैन में आधार से पैन कार्ड बनवाने की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-पैन, पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर कुछ ही समय के लिए जारी किया जाएगा।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड से पैन कार्ड कार्ड बनवाने की ये सुविधा सिर्फ व्यक्तियों के लिए ही है। यानि एचयूएफ, फर्म, ट्रस्ट और कंपनी इस प्रक्रिया से पैन कार्ड नहीं बना पाएंगे। आधार कार्ड से ई-पैन बनवाने के लिए आपको एक ए-4 साइज के पेपर में हस्ताक्षर कर भी भेजना होगा। जानकारी के मुताबिक, पैन कार्ड जारी होने पर इसको पोस्ट के जरिए आपको भेज दिया जाएगा। ई-पैन के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आप जब आधार कार्ड के आधार पर ई-पैन बनवाएंगे तो आपके पास आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ई-पैन बनवाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मोबाइल आपके आधार से जुड़ा होना चाहिए। जब एक बार ई-केवाईसी के जरिए आपके आधार का सत्यापन हो जाएगा, तो इसके बाद ई-पैन की प्रक्रिया शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दिया गया है। आधार कार्ड से ई-पैन बनवाने के लिए आपको किसी तरह के डॉक्यूमेंट भेजने की जरुरत नहीं है। 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields