BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

मध्यप्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए तेज की तैयारियां, मनमोहन और मोदी के कामों की तुलना पर लड़ा जाएगा चुनाव

Monday - July 2, 2018 4:07 pm , Category : WTN HINDI

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

JULY 02 (WTN) - मध्यप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में एक बार फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही भाजपा ने भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संकल्प अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया। युवा मोर्चा की इस रैली में केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेन्द्र सिंह तोमर ने शिरकत की। इस दौरान तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार के काम के कारण यह चुनाव भाजपा के लिए अनुकूल है। 

कांग्रेस पर तंज कसते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि दस सालों में केन्द्र की कांग्रेस ने सरकार ने क्या किया था, और भाजपा ने क्या किया है, यह जनता को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बताएं जिसके बाद निर्णय प्रदेश की जनता करेगी। इतना ही नहीं विधासनभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की नसीहत नरेन्द्र सिंह तोमर ने दी। केन्द्र की मोदी सरकार की तुलना मनमोहन सिंह सरकार से करते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि दोनों सरकारों की तुलना करके देख लीजिए।

प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर सफाई देते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यदि विदेश में कोई बैठक होती है तो उसमें प्रधानमंत्री को जाना ही पड़ता है। तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब विदेश में जाते हैं, और बोलते हैं, तो लोग उन्हें बड़े ध्यान से सुनते हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत आजादी के समय से आतंकवाद से पीड़ित है। सालों से पाकिस्तान भारत में आतंक फैला रहा है, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पिछले चार सालों में पाकिस्तान पूरी दुनिया में अकेला खड़ा है।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी और शिवराज सिंह चौहान ही हमारे नेता हैं। शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में काफी परिवर्तन आया है। इतना ही नहीं नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि निवेश के लिए मध्यप्रदेश उद्योगपतियों की पसंद है और आने वाले पांच सालों में मध्यप्रदेश देश के विकसित प्रांतों में सबसे आगे होगा। इतना ही नहीं नरेन्द्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह पर जमकर निशाना साधा।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields