कांग्रेस नेता अजय सिंह ने की ई-टेण्डर मामले की सीबीआई जांच की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Tuesday - July 3, 2018 12:41 pm ,
Category : WTN HINDI
ई-टेण्डर मामले में भाजपा और कांग्रेस ‘आमने-सामने’
JULY 03 (WTN) - मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप लगाने में पीछे नहीं हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों ई-टेण्डर मामले की गूंज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में पेपरलेस और कैशलेस व्यवस्था पर आधारित ई-टेण्डर मामले में कथित घोटाले का आरोप कांग्रेस राज्य की भाजपा सरकार पर लगा रही है।
ऐसे में कांग्रेस ने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीबीआई जांच की मांग की है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ई-टेण्डर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। अजय सिंह ने इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करने की मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की है।
कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘ई-टेण्डर घोटाला’ काफी ‘बड़ा घोटाला’ है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जल निगम, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग की जिन निविदाओं में अंकित की गई राशि में गड़बड़ी की गई है, उसमें डेमो आईडीएस का उपयोग किया गया है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अजय सिंह ने लिखा है कि अगर इस मामले की तुरंत जांच नहीं कराई गई तो इस घोटाले के तथ्यों से छेड़छाड़ शुरु हो गई है और उन्हें नष्ट करने की सुनियोजित साजिश शुरू कर दी गई है। कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में लिखा है कि ई-टेण्डर के जरिये चहेती कंपनियों को टेंडर अवॉर्ड करना हैकिंग नहीं है, बल्कि आपराधिक षडयंत्र एवं भ्रष्ट आचरण है।
अजय सिंह ने ई-टेण्डर मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए लिखा है कि जिन मुख्य विभागों के टेंडर में ‘फर्जीवाड़ा’ हुआ है वह विभाग हैं, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, नर्मदा घाटी और नगरीय कल्याण। अजय सिंह के मुताबिक इन विभागों के अधिकारी संदेह के दायरे में हैं।
कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई-टेण्डर मामले में जो पत्र लिखा है उसके कई मायने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा हाथ लगा है, जिसके आधार पर कांग्रेस, भाजपा को कठघरे में खड़ा कर सकती है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रस ई-टेण्डर मामले को जोरशोर से उठाएगी। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इन आरोपों का क्या जवाब मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार देती है।