BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में होगा ‘सोशल मीडिया युद्ध’

Wednesday - July 4, 2018 1:54 pm , Category : WTN HINDI

स्मार्टफोन के जरिये कांग्रेस करेगी अपनी ‘विचारधारा का प्रचार’

JULY 04 (WTN) - मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव के बाद ‘बहुप्रतीक्षित’ लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के ‘आक्रामक सोशल मीडिया प्रचार’ का सामना करने, और उसका जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस मध्यप्रदेश में करीब 65 हजार स्मार्टफोनधारियों को प्रदेश के मतदान केंद्रों पर तैनात करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इनके जरिये कांग्रेस अपनी ‘विचारधारा’ लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। माना जा रहा है कि इन स्मार्टफोनधारियों के जरिये कांग्रेस मतदाताओं को कांग्रेस के इतिहास, काम, और उसकी योजनाओं की जानकारी देगी।

जैसा कि आप जानते हैं कि सोशल मीडिया के जरिये भाजपा अपने विरोधियों पर हमेशा ‘आक्रामक’ रही है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर भाजपा की आईटी सेल विरोधियों खासकर कांग्रेस पर निशाना साधती रहती है। ऐसे में भाजपा की आईटी सेल का जवाब ‘उसी की भाषा’ में देने के लिए कांग्रेस ने इसकी जिम्मेदारी अपनी आईटी सेल को दी है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आईटी सेल के हर सदस्य के पास एक स्मार्टफोन होगा। कांग्रेस अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश के मतदान केन्द्रों पर एक-एक सदस्य को नियुक्त करेगी। यह सदस्य मतदान केंद्र के इलाके में सोशल मीडिया के द्वारा ‘कांग्रेस पार्टी का पक्ष’ लोगों के सामने रखेंगे। मतदान केन्द्र पर स्मार्टफोन धारी कांग्रेस के सदस्य को ‘मतदान केन्द्र समन्यवक’ कहा जाएगा।

सोशल मीडिया के जरिये भी राजनीतिक दल अपनी विचारधारा का प्रचार करने में पीछे नहीं हैं। भाजपा आईटी सेल अपने आक्रामक प्रचार के लिए जानी जाती है। ऐसे में कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिये भाजपा के तथ्यों को जवाब देने के तैयारी कर ली है। यानि कि कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर ‘युद्ध’ शुरू हो चुका है
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields