राशि के अनुसार लगाएं पौधे...
Friday - July 6, 2018 10:09 am ,
Category : WTN HINDI
कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए उपाय
JULY 06 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों को कौन से पौधे लगाना चाहिए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आए और सुख समृद्धि में वृद्धि हो।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चन्द्र को माना गया है। ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लोगों को आंवले या पीपल का पौधा लगाना चाहिए जो उनके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि कर्क राशि के लोगों को आंवले या पीपल का पौधा लगाने से कफ सम्बन्धित रोगों में लाभ मिलता है, और मानसिक शान्ति मिलती है।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना गया है। सिंह राशि के लोगों को जामुन या बरगद का पौधा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि सिंह राशि के लोग जामुन या बरगद का पौधा लगाते हैं तो इससे पित्त सम्बन्धि रोगों में लाभ मिलता है, और व्यक्ति को बौद्धिक कामों में उन्नति मिलती है।
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध को माना गया है। कन्या राशि के लोगों को अमरूद और बेल का पौधा लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के लोग यदि आमरूद या बेल का पौधा लगाते हैं तो इससे उन्हें वात सम्बन्धित रोगों में लाभ मिलता है और शत्रु का भय नहीं रहता।
कल हम आपको बताएंगे कि तुला, वृश्चिक और धुन राशि के लोगों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए जिससे उन्हें लाभ मिले।