यदि जीवन में लाना चाहते हैं सकारात्मकता, तो राशि के अनुसार लगाएं पौधे...
Saturday - July 7, 2018 10:12 am ,
Category : WTN HINDI
राशि के अनुसार लगाएं पौधे, रोगों का होगा नाश
JULY 07 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को कौन से पौधे लगाना चाहिए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मकता आए।
तुला
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष में मान्यता है कि तुला राशि के जातक को मौलसिरी, अर्जुन या चीकू का पौधा लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि तुला राशि के लोग यदि इन पौधों को लगाते हैं तो इससे वात सम्बन्धी रोगों का नाश होता है, साथ ही पूर्व जन्म के दोषों से मुक्ति मिलती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल को माना गया है। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि वृश्चिक राशि के जातक को खैर या नीम का पौधा लगाना लाभदायक होता है। ऐसी मान्यता है कि यदि वृश्चिक राशि के जातक इन पौधों को लगाते हैं तो इससे वात सम्बन्धि रोगों का नाश होता है, साथ ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
धनु
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति को माना गया है। ज्योतिष में मान्यता है कि धनु राशि के जातक को कदम्ब या गुग्गल का पौधा लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि यदि धनु राशि के जातक इन पौधों को लगाते हैं तो इससे पित्त सम्बन्धी रोगों का नाश होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है।