रेलवे बोर्ड के अनुसार सभी ट्रेनों में होंगे अब 22 से 23 कोच, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
Tuesday - July 10, 2018 10:24 am ,
Category : WTN HINDI
सभी ट्रेनों में कोच की संख्या एक समान करने की तैयारी में रेलवे
JULY 10 (WTN) - यदि आप भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा करने जा रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20 अगस्त से इस ट्रेन में थर्ड एसी का एक कोच हटाया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे ज़ोन की इस गाड़ी में अब थर्ड एसी के तीन के बजाय सिर्फ दो ही कोच होंगे।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोन से कहा है कि वह 24 या 26 कोच की बजाए, 22 कोच की ट्रेन ही चलाएं। सभी ज़ोन से कहा गया है कि यह कोच एक से होना चाहिए, ताकि इन कोच का उपयोग दूसरी ट्रेनों में किया जा सके।
ऐसा होने से बिलासपुर रेलवे ज़ोन अपनी सभी ट्रेनों में कोच की संख्या 22 से 23 करने जा रहा है, और इसकी शुरुआत 20 अगस्त से होगी। इसमें दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली अमकंटक एक्सप्रेस भी शामिल है। बिलासपुर रेलवे ज़ोन की इस ट्रेन में थर्ड एसी का एक कोच हटाया जाएगा, और सेकंड और फर्स्ट एसी के ज्वाइंट कोच को हटाकर उसकी जगह फुल सेकंड एसी कोच लगाया जाएगा।
दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में अभी 24 कोच लगते हैं। थर्ड एसी का एक कोच हटने से अब केवल 23 कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में बिलासपुर रेल ज़ोन का कहना है कि 20 अगस्त से ज़ोन की सभी ट्रेनों को 22 से 23 कोच का किया जा रहा है, ताकि ट्रेन के कोच को सभी ट्रेनों में उपयोग किया जा सके। इसमें भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस से थर्ड एसी का एक कोच अलग होगा।
जानकारी के मुताबिक भोपाल से चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों का काफी दबाव रहता है, और बड़ी मुश्किल से रिज़र्वेशन मिल पाता है। ऐसे में थर्ड एसी का एक कोच कम करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों की मांग है कि सभी ट्रेनों में 24 कोच होने चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा कर सकें।