अब से हर सोमवार को होगी मध्य प्रदेश में कैबिनेट की बैठक
Tuesday - July 10, 2018 4:03 pm ,
Category : WTN HINDI
राज्य की बड़ी और प्रमुख योजनाओं की निरन्तर मॉनिटरिंग करें अधिकारी: शिवराज सिंह चौहान
JULY 10 (WTN) – मध्य प्रदेश में कैबिनेट की बैठक अब हर सोमवार को हुआ करेगी। मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हुई एक अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह तय किया कि कैबिनेट की बैठक अब हर सोमवार को हुआ करेगी, इसके अलावा सोमवार को ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की बड़ी और प्रमुख योजनाओं की निरन्तर मॉनिटरिंग के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि केन्द्र स्तर पर लम्बित कामों पर वे निरंतर निगरानी रखें और उनका फॉलोअप लें।