भारत बना दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, फ्रांस को किया पीछे
Wednesday - July 11, 2018 2:24 pm ,
Category : WTN HINDI
भारत से आगे अब अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और यूके
JULY 11 (WTN) - भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रांस की अर्थव्यवस्था साल 2017 में 2.58 ट्रिलियन डॉलर की थी, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था इससे ज्यादा 2.59 ट्रिलियन डॉलर की रही।
पिछले साल, लंदन स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स और बिजनेस रिसर्च ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2018 के आखिरी तक भारत, फ्रांस से आगे निकल जाएगा और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भारत से बड़ी पांच अर्थव्यस्थाएं हैं, अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और यूके।
वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत की आबादी 134 करोड़ है, वहीं फ्रांस की आबादी 6.7 करोड़ है, यानि भारत के मुकाबले फ्रांस में प्रति व्यक्ति आय बीस गुना ज्यादा है। वहीं, वर्ल्ड बैंक ग्लोबल इकोनॉमिक्स प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट के मुताबिक, नोटबंदी और फिर जीएसटी के बाद आई मंदी से भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे उबर रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि साल 2028 तक भारत की अर्थव्यवस्था, जर्मनी और जापान जैसे देशों से बड़ी होगी। माना जा रहा है कि साल 2028 तक भारत की जीडीपी सात ट्रिलियन डॉलर की रहेगी, जो कि जर्मनी (6 ट्रिलियन डॉलर) और जापान (5 ट्रिलियन डॉलर) दोनों से ज्यादा होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत साल 2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। माना जा रहा है कि साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत, और साल 2019 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और इसमें टिकाऊ विकास देने की क्षमता है। कहा जा रहा है कि अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी और निवेश बढ़ने से भारत की जीडीपी मजबूत हुई है।