रामभक्तों के लिए मोदी सरकार का तोहफा, नवम्बर से शुरू होगी श्रीरामायण एक्सप्रेस
Wednesday - July 11, 2018 4:07 pm ,
Category : WTN HINDI
भारत और श्रीलंका में रेलवे कराएगा श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के दर्शन...
JULY 11 (WTN) - यदि आप भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक हैं, तो केन्द्र की मोदी सरकार 14 नवम्बर से श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू करने जा रही है। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली इस ट्रेन में एक साथ 800 यात्री सफर कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक, श्री रामायण एक्सप्रेस ट्रेन के 16 दिन के पैकेज में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े भारत और श्रीलंका के महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा। यहां पर दर्शन करने के बाद ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रीरंगवीरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम जाएगी। इसके बाद जो यात्री श्रीलंका में भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें हवाई जहाज से वहां ले जाया जाएगा।
सिर्फ भारत में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग, और श्रीलंका की भी यात्रा करने वालों के लिए अलग किराया रखा गया है। यदि आप श्रीलंका जाना चाहते हैं तो चेन्नई से प्लेन के जरिये आपको कोलम्बो ले जाया जाएगा। श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलम्बो, नेगोंबो में रामायण काल से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। श्रीलंका पैकेज की कीमत 47,600 रुपये प्रति व्यक्ति, तथा देश के पैकेज की कीमत 39,800 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है।
आईआरसीटीसी के इस विशेष टूर पैकेज में खाने और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। यदि आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं, या फिर आईआरसीटीसी के देश में स्थित 27 पर्यटक सुविधा केंद्रों से भी बुकिंग कराई जा सकती है।
नोट – श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन के किराये और तीर्थ स्थलों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी से सम्पर्क करें, लेख जानकारी पर आधारित है।