माहौल बिगाड़ने या अनुशासनहीनता पर भाजपा कार्यकर्ता हो सकते हैं ‘बर्खास्त’
Thursday - July 12, 2018 1:14 pm ,
Category : WTN HINDI
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दी ‘नसीहत’
JULY 12 (WTN) - मध्य प्रदेश में लगातार 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा एक बार फिर से चुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ काफी ‘आक्रामक नीति’ बनाई है, लेकिन अपनी ही पार्टी में ‘अनुशासनहीनता’ को भी पार्टी किसी भी कीमत पर ‘बर्दाश्त’ करने के मूड़ में नहीं दिख रही है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के लिए हर कदम सम्भलकर रखने वाली भाजपा ने साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव के पहले किसी भी कार्यकर्ता ने ‘माहौल बिगाड़ा’ या ‘अनुशासनहीनता’ की तो उसे ‘बर्खास्त’ भी किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में पार्षद, पार्षद पति और विधायक के बीच विवाद की खबरें सार्वजनिक हो गईं थीं। जिसके बाद पार्टी में ‘अनुशासन’ पर सवाल उठने लगे थे।
जानकार सूत्रों के अनुसार, अब पार्टी कार्यकर्ताओं के सार्वजनिक मंच पर होने वाले विवादों पर ‘गम्भीर’ हो गई है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी परिवार भाव से काम करती है, लेकिन अनुशासनहीनता ‘बर्दाश्त’ नहीं की जाएगी। यदि किसी ने भी पार्टी का अनुशासन तोड़ने या छवि खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा