आयुष्मान भारत योजना के लिए ‘आधार’ होगा ‘जरूरी’
Thursday - July 12, 2018 3:47 pm ,
Category : WTN HINDI
साल के आखिरी तक शुरू हो सकती है आयुष्मान भारत योजना
JULY 12 (WTN) - मोदी सरकार की ‘महत्वाकांक्षी’ आयुष्मान भारत योजना के लिए आधार नम्बर ‘जरुरी’ होगा। पांच लाख रुपये की इस हेल्थ बीमा योजना के तहत इलाज का फायदा आधार नम्बर होने पर ही मिलेगा। इस योजना के तहत एक परिवार को हर साल पांच लाख रुपए का हेल्थ बीमा दिया जाएगा। जिन लोगों के पास अभी तक आधार नम्बर नहीं है। उनको सरकार ने 31 मार्च 2019 तक का समय आधार नम्बर लेने के लिए दिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना इस साल के आखिरी तक शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें लिखा है कि इस योजना का खर्च कंसोलिडेटेड फंड से उठाया जाएगा, इसलिए ये 2016 के आधार एक्ट के तहत आएगी, लेकिन इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आधार नम्बर होना जरूरी है, या आधार सत्यापित होना जरूरी है।
जिनके पास आधार नहीं होगा वो अपनी पहली विजिट में राशन कार्ड या वोटर आईडी दे सकते हैं। उनको बाद में आधार में इनरोल करना होगा। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के नोटिफिकेशन में ये बात नहीं कही गई है कि आधार जरूरी है। नोटिफिकेशन में आधार के अलावा 10 अन्य आईडी कार्ड भी दे सकते हैं। वहीं, जिन लोगों के बॉयोमेट्रिक्स लेने में दिक्कत आएगी उनके लिए विशेष व्यवस्था भी होगी ताकि उनको मेडिकल इंश्योरेंस का फायदा मिल सके।