जन आशीर्वाद यात्रा बनाम पोल खोल यात्रा!
Friday - July 13, 2018 1:35 pm ,
Category : WTN HINDI
कांग्रेस ने बनाई ‘रणनीति’, शिवराज सिंह की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के पीछे-पीछे चलेगी ‘पोल खोल यात्रा’
JULY 13 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में ‘जनता का विश्वास’ जीतने की होड़ मची हुई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल, यानि 14 जुलाई से ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा निकालने वाले हैं। इसकी शुरुआत वे उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अपनी 55 दिनों की यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता से रूबरु होंगे।
लेकिन शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कांग्रेस ने इस यात्रा का ‘विरोध’ करने का ‘पूरा प्लान’ बना लिया है। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे-पीछे कांग्रेस, 18 जुलाई से तराना से ‘पोल खोल यात्रा’ शुरू करने जा रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कांग्रेस की यह यात्रा मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे-पीछे जाएगी। कांग्रेस के मुताबिक, जहां-जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जाएंगे, कांग्रेस की ये पोल खोलो यात्रा वहां पहुंचकर जनता को प्रदेश सरकार की ‘असलियत’ बताएगी।
इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता उज्जैन में भगवान महाकाल के मन्दिर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की चिट्ठी बाबा महाकाल को देंगे, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किए ‘वादों की हक़ीक़त' बताएगी। कांग्रेस के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान की ‘अधूरी घोषणाओं’ की जानकारी भी भगवान महाकाल को दी जाएगी। कमलनाथ की ये चिट्ठी एक दिन बाद जनता के लिए ‘सार्वजनिक’ कर दी जाएगी।