भोपाल में ‘ख़ाकी वर्दी’ पर फिर लगा ‘छेड़छाड़’ का आरोप, सिपाही ने छात्रा से किया 'इश्क़ का इज़हार'
Friday - July 13, 2018 3:21 pm ,
Category : WTN HINDI
सिपाही पर लगे ‘गम्भीर आरोप’, केस के बहाने की ‘छेड़छाड़’
JULY 13 (WTN) – भोपाल में एक बार फिर से ‘ख़ाकी वर्दी’ पर ‘छेड़छाड़’ का आरोप लगा है। एक छात्रा ने सिपाही पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद साउथ एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर ‘जांच के आदेश’ दे दिये हैं। जानकारी के मुताबिक रायसने जिले की रहने वाली एक युवती रत्नागिरी में रहकर पढ़ाई कर रही है। कुछ दिनों पहले उसने अपने दोस्त की शिकायत आनंद नगर चौकी में कि थी उसके दोस्त ने उसके रूपए हड़प लिये हैं। शिकायत के बाद इस मामले की जांच चौकी में तैनात सिपाही आलोक तिवारी को मिली थी।
छात्रा का ‘आरोप’ है कि जांच के नाम पर आलोक तिवारी उससे मोबाइल पर काफी देर-देर तक बातें करने लगा। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि आरोपी सिपाही उसे प्यार का इजहार करने लगा। छात्रा का कहना है कि सिपाही ने उसे साथ घूमने चलने का प्रस्ताव रखा, इसके बाद उसने पिपलानी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।