जानिए कन्धा, हथेली, पीठ और जांघ फड़कने के क्या हैं इशारे
Wednesday - July 18, 2018 10:37 am ,
Category : WTN HINDI
अंगों के फड़कने में छिपे होते हैं भविष्य के संकेत
JULY 18 (WTN) – आइये आपको बताते हैं कि ज्योतिष के समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों के फड़कने के क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।
समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर आपका दायां कन्धा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको बहुत सारे धन की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन यदि बायां कन्धा फड़कता है तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है। वहीं अगर आपके दोनों कन्धे एक साथ फड़कते हैं, तो इसका संकेत है कि आपकी किसी से बड़ी लड़ाई होने वाली है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर आपकी हथेली में हलचल होती है तो इसका संकेत है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या से घिरने वाले हैं। वहीं अगर आपकी अंगुलियां फड़कती हैं तो इसका संकेत है कि आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने वाली है।
मान्यता है कि अगर आपकी दाहिने साइड की कोहनी फड़कती है तो भविष्य में आपकी किसी के साथ बड़ी लड़ाई होने वाली है। लेकिन अगर बाईं कोहनी फड़कती है तो इसका संकेत है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।
यदि आपकी पीठ फड़कती है तो इसका संकेत है कि आपको बहुत बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के अनुसार यदि आपकी दाई जांघ फड़कती है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा, और यदि बाईं जांघ फड़कती है तो धन की प्राप्ति होने वाली है।