मध्य प्रदेश में भी पूर्व मुख्यंत्रियों के बंगलों का आवंटन ‘निरस्त’
Thursday - July 19, 2018 2:35 pm ,
Category : WTN HINDI
मुख्यमंत्री के पास है अब ‘विशेषाधिकार’
JULY 19 (WTN) – मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों कैलाश जोशी, दिग्विजय सिंह, उमा भारती और बाबूलाल गौर के बंगले के आवंटन को निरस्त कर दिया है।
अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास यह विशेषाधिकार है कि वे इन्हें नए सिरे से बंगले आवंटित करते हैं या नहीं।
जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं या मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान खुद उनके लिए आवंटन आदेश जारी कर सकते हैं।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक छात्र द्वारा लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले महीने जून में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित बंगले एक महीने में खाली कराने के आदेश दिए थे।