रोज़गार के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने साधा मोदी और शिवराज सरकार पर निशाना
Thursday - July 19, 2018 3:08 pm ,
Category : WTN HINDI
मुझे नहीं बनना मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री: बाबा रामदेव
JULY 19 (WTN) - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर केन्द्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को रोज़गार के लिए जितना काम करना चाहिए था उतना ये नहीं कर पा रही हैं।
रोज़गार देने के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने अपनी कम्पनी पतंजलि में पिछले एक महीने में सेल्स विभाग में करीब 11 हज़ार युवाओं को नौकरी दी है, और वाले पांच से छह महीने में कम से कम इतने ही अन्य युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि स्वामी अग्निवेश और विरोध करने वाले दोनों को ही विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध में इस तरह हमला करना गलत है।
वहीं, संत महात्माओं को राजनीतिक दर्जा दिए जाने के प्रश्न पर बाबा रामदेव ने कहा कि वे ऐसे संन्यासी हैं जिन्हें ना तो मंत्री बनना है, ना मुख्यमंत्री और ना ही प्रधानमंत्री।