अविश्वास प्रस्ताव से रुपया ‘सहमा’, डॉलर के मुकाबले ‘सबसे निचले’ स्तर पर
Friday - July 20, 2018 11:09 am ,
Category : WTN HINDI
सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, आरबीआई ने नहीं दिया कोई दख़ल
JULY 20 (WTN) - डॉलर के मुकाबले रुपया आज अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। आज कारोबार के शुरु होते ही रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 69.12 प्रति डॉलर के भाव पर खुला जो कि रुपए का अब तक का ‘सबसे लो’ लेवल है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका में इकोनॉमिक डाटा बेहतर रहने से डॉलर में मजबूती आई है, वहीं भारत में मोदी सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ होने से रूपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है।
बाजार के जानकारों का कहना है कि आरबीआई द्वारा रुपये को सपोर्ट देने के लिए कुछ ‘दखल’ नहीं दिया गया जिसके कारण भी रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। अर्थव्यस्था के जानकारों के मुताबिक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.30 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक जा सकता है।