मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी
Tuesday - July 24, 2018 11:16 am ,
Category : WTN HINDI
भोपाल समेत कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी
JULY 24 (WTN) – मध्य प्रदेश के 23 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। भारी बारिश की चेतावनी के कारण प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया, नीमच, मन्दसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, टीकमगढ़, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, सिवनी, छिन्दवाड़ा, बालाघाटा, मण्डला, जबलपुर, नरसिंहपुर और होशंगाबाद जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, एक अति कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में बना है। इसके साथ ही ऊपरी हिस्से में करीब 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। वहीं द्रोणिका में बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सीधी से एक अति कम दबाव का क्षेत्र ओड़िशा से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, जिसके कारण मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश हो सकती है।