आईएसआई के लिए ‘जासूसी’ करते हैं भाजपाई: दिग्विजय सिंह
Tuesday - July 24, 2018 3:46 pm ,
Category : WTN HINDI
ख़ुद को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर गिरफ़्तारी देंगे दिग्विजय सिंह
JULY 24 (WTN) – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर ‘बड़ा आरोप’ लगाते हुए कहा है कि भाजपा वाले आईएसआई के लिए जासूसी करते हैं और ‘बदनामी’ मुसलमानों की होती है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच ‘ज़ुबानी जंग’ जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच ‘वाकयुद्ध’ हो रहा है, जिसके चलते दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर इतने ‘गम्भीर आरोप’ लगा दिए।
ट्विटर पर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है, “क्या NSA चीफ़ अजित दोवाल इस प्रकरण में अभी तक हुई प्रगति की जानकारी जनता को देंगे या वो भी सीक्रेट है ? ISI के लिए जासूसी करते हैं भाजपाई और बदनाम कर मुसलमानों की होती है Lynching! शर्म करो। यही है भाजपा की देश भक्ति और मुझ को कहते हैं देश द्रोही!”
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों ‘देशद्रोही’ शब्द बड़ा गूंज रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिग्विजय सिंह का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें (दिग्विजय सिंह) ‘देशद्रोही’ कहा था। दिग्विजय सिंह के इस आरोप के बाद से मध्य प्रदेश की राजनीति में काफ़ी ‘बवाल’ मचा हुआ है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कथित रुप से ‘देशद्रोही’ कहे जाने से नाराज़ दिग्विजय सिंह ने 26 जुलाई को भोपाल के टीटी नगर थाने में गिरफ़्तारी देने की घोषणा की है। इधर, भाजपा का कहना है कि दिग्विजय सिंह की गिरफ़्तारी ‘महज़’ दिख़ावा है। क्योंकि उस दिन उनका ट्रेन से झांसी जाने का कार्यक्रम है।
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का कहना है कि दिग्विजय सिंह 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे गिरफ़्तारी देंगे, और उसी दिन रात को साढ़े नौ बजे राजधानी एक्सप्रेस से झांसी के लिए रवाना होंगे। यदि गिरफ़्तारी के लिए दिग्विजय सिंह को आगे के कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे तो वे करेंगे। कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी गिरफ़्तारी देंगे।
लगता है मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में इस बार पाकिस्तान, आईएसआई और देशद्रोही जैसे मुद्दे भी काफ़ी छाए रहने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26/11 मुम्बई हमले के बाद दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमले की साज़िश का आरोप लगाया था, जिसके बाद काफ़ी विवाद हुआ था।
हाल ही में दिग्विजय सिंह ने साफ़ किया था कि उन्होंने कभी भी ‘हिन्दु आतंकवाद’ नहीं कहा बल्कि ‘संघ आतंकवाद’ कहा है। जबकि भाजपा का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ कहकर हिन्दुओं का अपमान किया था। अब देखते हैं कि मध्य प्रदेश के चुनाव में पाकिस्तान, आईएसआई और देशद्रोही जैसे शब्दों का प्रयोग किसे ‘फ़ायदा’ पहुंचाता है।