मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स के सामूहिक इस्तीफ़े, स्वास्थ सेवाएं प्रभावित
Tuesday - July 24, 2018 5:52 pm ,
Category : WTN HINDI
जूनियर डॉक्टर्स के इस्तीफ़े से चरमराई स्वास्थ सेवाएं
JULY 24 (WTN) – मध्य प्रदेश के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दस हज़ार रुपए तक का स्टाइफण्ड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने बेमियादी हड़ताल शुरू की थी, लेकिन कल शाम को राज्य शासन ने एस्मा लागू कर दिया जिसके बाद जूनियर डॉक्टर्स ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, जूनियर डॉक्टर्स ने डीन से आज मुलाकात की थी, लेकिन जूडा की मांगों को लेकर कोई भी फ़ैसला नहीं हो सका। डीन से मुलाक़ात के दौरान जूडा ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि सरकार को जूडा की मांग को लेकर चर्चा करना थी, लेकिन सरकार ने जूडा और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित करते हुए एस्मा लगा दिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल एसीएस राधेश्यान जुलानिया ने जूडा से चर्चा के दौरान कहा था कि जूडा पहले हड़ताल समाप्त करें फिर ही चर्चा होगी, लेकिन जूडा इसके लिए राज़ी नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कल देर शाम नोटिफिकेशन जारी करते हुए एस्मा लगाते हुए जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के तीन महीने तक अवकाश पर रोक लगा दी थी।