BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सदी का सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण आज, मकर राशि के जातकों के लिए है ‘अशुभ’

Friday - July 27, 2018 9:48 am , Category : WTN HINDI

मकर, मेष, वृष और कुम्भ राशि के जातकों के लिए ‘अशुभ’ है आज का चन्द्रग्रहण

JULY 27 (WTN) - 21वीं सदी का सबसे लम्बा चन्द्रग्रहण आज आधी रात को लगने जा रहा है। आज दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से सूतक प्रारम्भ हो जाएगा, जिसके कारण मन्दिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण मध्य रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज आषाढ़ पूर्णिमा है, और इस पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन महर्षि व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। कल से श्रावण मास शुरू हो रहा है। इस तरह श्रावण मास का पहला स्नान ग्रहण मोक्ष में होगा जो बहुत ही शुभ है। गुरु पूर्णिमा को ग्रहण होने की वजह से दोपहर तक गुरु पूर्णिमा की पूजा कर लेना श्रेयकर रहेगा।

ज्योतिष के अनुसार 27 जुलाई का चन्द्रग्रहण मकर राशि में हो रहा है। इसलिए इस ग्रहण की वजह से मकर राशि के जातक ही 'सबसे ज्यादा प्रभावित' होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह चन्द्रग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए ‘अशुभ’ है। मकर के अलावा मेष, वृष और कुम्भ राशि वालों को ग्रहण का ‘बुरा असर’ प्रभावित करेगा। जिन राशि के जातकों के लिए ग्रहण अशुभ है, उन्हें दान करने की सलाह दी गई है। वहीं मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए यह ग्रहण ‘शुभफलदायी’ होने वाला है।

मान्यता है कि चन्द्रग्रहण के समय कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। जिस समय तक चन्द्रग्रहण रहता है, उस समय तक भगवान की पूजा अर्चना भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय घर में मन ही मन भगवान का स्मरण कर सकते हैं, क्योंकि मन्दिर ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं। परम्परा है कि ग्रहण के समय देवमूर्ति का स्पर्श भी नहीं करना चाहिए।

चन्द्रग्रहण की कुल अवधि 6 घण्टा 14 मिनट रहेगी, लेकिन पूर्ण चन्द्रग्रहण की स्थिति 103 मिनट तक रहेगी। भारत में यह रात 11 बजकर 54 मिनट से स्पर्श कर लगभग 3 बजकर 49 मिनट पर पूर्ण होगा। आंशिक चन्द्रग्रहण 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट 27 सेकेण्ड पर प्रारम्भ होगा। जबकि पूर्ण चन्द्रग्रहण 28 जुलाई को सुबह 01 बजकर 15 सेकेण्ड पर प्रारम्भ होगा। 28 जुलाई को सुबह 01 बजकर 51 मिनट 44 सेकेण्ड पर चन्द्रग्रहण पूर्णता पर होगा। वहीं 28 जुलाई को सुबह 2 बजकर 43 मिनट 11 सेकेण्ड पर पूर्ण चन्द्रग्रहण समाप्त होगा। वहीं आंशिक चन्द्रग्रहण 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields