चन्द्रग्रहण: 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी और उपाय
Friday - July 27, 2018 11:13 am ,
Category : WTN HINDI
मिथुन राशि के लिए ‘शुभ फलदायक’ है सदी का सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण
JULY 27 (WTN) – आज पूर्ण चन्द्रग्रहण है। आइये आपको बताते हैं कि चन्द्रग्रहण का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, और किस अचूक उपाय से ग्रहण के ‘कुप्रभाव’ से बचा जा सकता है।
मेष राशि - अपनी माता का ध्यान रखें। किसी भी तरह के भूमि, भवन और वाहन ख़रीदने समय सावधानी रखें। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के जातक आज ‘गुरु’ की आरधना करें।
वृष राशि - सन्तान को परेशानी हो सकती है। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए उत्सुक युवाओं को बाधा आने की आशंका है। कोई विशेष कार्य निरस्त हो सकता है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘गणेश जी’ की पूजा अर्चना करें।
मिथुन राशि - शत्रुओं पर अंकुश लगेगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की और विवादित मुकदमों में विजय मिल सकती है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘भगवान विष्णु’ की अराधना करें।
कर्क राशि - पति-पत्नी के तालमेल में कमी हो सकती है। आशंका है कि व्यवसायिक भागीदार के साथ मनमुटाव हो सकता है, और यात्रा से परेशानी हो सकती है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘महादेव शिव’ की अराधना करें।
सिंह राशि - मन में बुरे विचार आ सकते हैं। पुराने रोगों से परेशानी बढ़ सकती है, चोट भी लग सकती है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘हनुमान जी’ की अराधना करें।
कन्या राशि - मान-सम्मान को ख़तरा हो सकता है। मन धार्मिक कामों में नहीं लगेगा। पिता को परेशानी हो सकती है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘माता’ की आराधना करें।
तुला राशि - किसी विशेष काम के सफ़ल होने से प्रसन्नता होगी, साथ ही कार्य क्षेत्र में तरक्की होगी। नए कार्य को शुरू करने से लाभ मिलेगा। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘गणेश जी’ की आराधना करें।
वृश्चिक राशि - पदोन्नति हो सकती है, साथ ही धन की प्राप्ति भी हो सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘श्रीकृष्ण’ के भजन करें।
धनु राशि - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं रहें। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज़्यादा ख़र्च हो सकता है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘महादेव शिव’ की आरधना करें।
मकर राशि - मकर राशि में ही ग्रहण घटित होने के कारण विशेष सावधान रहें। शारीरिक कष्ट, चोट, आर्थिक हानि, मन में व्यथा आदि हो सकती है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें।
कुम्भ राशि – परिवार में मतभेद हो सकते हैं, साथ ही धन की हानि भी हो सकती है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘महालक्ष्मी’ के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशि - मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आगे बढ़ने एवं विजय के संयोग हैं। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए ‘गणेश जी’ के मंत्रों का जाप करें।