BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

क्योंकि, ट्रेन का हर हॉर्न कुछ कहता है!

Sunday - July 29, 2018 1:42 pm , Category : WTN HINDI

क्योंकि आपका जानना है ज़रूरी

JULY 26 (WTN) – ट्रेन में सफ़र तो आप सभी ने किया ही होगा और ट्रेन के इंजन के हॉर्न भी सुने ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोको पायलट नौ अलग-अलग तरह के हॉर्न बजाता है और इन सभी हॉर्न का अलग-अलग मतलब होता है। आइये हम आपको बताते हैं कि इन नौ तरह के हॉर्न के क्या संकेत होते हैं।

एक शॉर्ट हॉर्न
एक शॉर्ट हॉर्न का संकेत होता है कि ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसकी अगली यात्रा के लिए उसकी सफ़ाई का वक़्त भी हो गया है।

दो शॉर्ट हॉर्न
दो शॉर्ट हॉर्न को आप सभी ने सुना ही होगा। दो शॉर्ट हॉर्न का संकेत है कि ट्रेन चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

तीन शॉर्ट हॉर्न
तीन शॉर्ट हॉर्न का संकेत होता है कि लोको पायलट का इंजन से कंट्रोल ख़त्म हो गया है। लोको पायलट इस हॉर्न से गार्ड को संकेत देता है कि वह वैक्यूम ब्रेक से ट्रेन को रोके, यानि इस प्रकार का हॉर्न आपातकालीन परिस्थतियों में ही बजाया जाता है।

चार छोटे हॉर्न
ट्रेन का इंजन यदि चार छोटे-छोटे हॉर्न दे तो इसका मतलब है कि ट्रेन में तकनीकी ख़राबी आ गई है और ट्रेन आगे का सफ़र नहीं कर पाएगी।

दो छोटे और एक लम्बा हॉर्न
ट्रेन का चालक यानी यदि दो छोटे और एक लम्बा हॉर्न बजाता है तो इसके दो मतलब होते हैं। पहला तो यह कि किसी ने चेन पुलिंग की है। वहीं दूसरा मतलब कि गार्ड ने वैक्यूम प्रेशर ब्रेक लगाए हैं।

लगातार लम्बा हॉर्न
लगातार लम्बे हॉर्न का संकेत है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं रुकेगी।

दो बार रुककर हॉर्न
जब ट्रेन रुक-रुक कर दो बार हॉर्न बजाए तो इसका मतलब होता है कि ट्रेन रेलवे क्रासिंग के नज़दीक आने वाली है।

दो लंबे और एक छोटा हॉर्न
यदि लोको पायलट दो लम्बे और एक छोटा हॉर्न बजाए तो इसका मतलब है कि ट्रेन ट्रैक चेन्ज करने वाली है।

छह बार छोटे हॉर्न
यदि छह बार छोटे हॉर्न बजे तो ट्रेन में बैठै यात्री को सतर्क हो जाना चाहिए कि कोई ख़तरा है।


Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields