जानिए, कर्क राशि के लिए कौन सा ज्योतिर्लिग है लाभदायक?
Tuesday - July 31, 2018 9:45 am ,
Category : WTN HINDI
कर्क राशि के जातक करें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की उपासना
JULY 31 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के जातकों को कौन से शिवलिंग की पूजा करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि कर्क राशि के जातकों को ‘ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग’ की पूजा करनी चाहिए। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर बसे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का सम्बन्ध कर्क राशि से है। कर्क राशि के जातकों को महाशिवरात्रि और हर महीने पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन शिव के इसी रूप की पूजा करना चाहिए।
ओंकारेश्वर ज्योतर्लिंग की पूजा करते समय शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद शिवलिंग को अपामार्ग और बेलपत्र चढ़ाएं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के खण्डवा ज़िले में नर्मदा नदी के बीच मन्धाता और शिवपुरी नामक द्वीप पर स्थित है।
जिस द्वीप पर ओंकारेश्वर ज्योतर्लिंग स्थित है, वह द्वीप हिन्दुओं के पवित्र चिन्ह ॐ के आकार में बना है। यहां दो मंदिर स्थित हैं, एक का नाम ओंकारेश्वर और दूसरे का नाम अमरेश्वर है। मान्यता है कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का निर्माण नदी से अपने आप हुआ।