BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

अगस्त से आपका पोस्ट ऑफ़िस बन जाएगा बैंक!

Tuesday - July 31, 2018 2:04 pm , Category : WTN HINDI

रिज़र्व बैंक से मिली मंज़ूरी, पोस्ट ऑफ़िस में होंगे बैंक सम्बन्धित काम

JULY 31 (WTN) – अभी तक आप पोस्ट ऑफ़िस में ज़्यादातर डाक सम्बन्धित कामों के लिए ही जाते थे, लेकिन अब आपका पोस्ट ऑफ़िस अगस्त से पूरी तरह से बैंक बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ज़रिए अब आप ऑनलाइन किसी भी बैंक खाते में रुपया ट्रांसफ़र कर पाएंगे।

इतना ही नहीं, आप मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज करने के साथ-साथ बिजली के बिल और भी काफ़ी बिल भर सकेंगे। आपको ये सेवाएं मोबाइल एप के माध्यम से मिलेंगी। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानि की आईपीपीबी के सेवाएं अगस्त से शुरू होने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रारम्भिक प्रयोग पूरे होने के बाद बैंक की शुरूआत में 650 शाखाएं और करीब 17 करोड़ खाते होंगे।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिज़र्व बैंक से कामकाज शुरू करने की इज़ाज़त मिल गई है। बस इसे शुरू करने की अन्तिम मंज़ूरी रिज़र्व बैंक से मिलना अभी बाकी है। एयरटेल और पेटीएम के बाद IPPB तीसरी ऐसी संस्था है जिसे पेमेंट बैंक शुरू करने के लिए मंज़ूरी मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेमेंट बैंक में एक व्यक्ति एक लाख रुपए तक जमा कर सकता है। ये बैंक छोटे व्यापारियों और आम लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसमें इन्टरनेट बैंकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। अभी प्रयोग के रूप में इण्डिया पोस्ट पेमेंट की बैंक 250 शाखाओं में सेवा दी जाएगी।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवा में 1,700 काउंटर्स और 11,000 ग्रामीण डाक सेवक भी शामिल होंगे जो कि बैंकिंग सेवाएं देंगे। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को RTGS, NEFT और IMPS ट्रांजैक्शन की भी मंज़ूरी मिल गई है। इसके ज़रिए ग्राहक किसी भी बैंक अकाउंट में अपनी रकम ट्रांसफ़र कर सकेंगे, और ख़ुद के अकाउंट में ट्रांसफ़र भी करा सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक जल्द ही देश के करीब एक लाख पचपन हज़ार पोस्ट ऑफ़िस को इससे लिंक करेगी। जब यह पूरी तरह से काम करने लगेगी तो इसके ग्राहक क़रीब 100 बिलर्स को इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। इतना ही नहीं, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के ज़रिए पेमेंट लेने वाले बिलर्स की सेवा इसमें पहले दिन से ग्राहकों को मिलने लगेगी।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields