जानिए, झील और तालाब के बीच अन्तर
Thursday - August 2, 2018 11:04 am ,
Category : WTN HINDI
झील प्राकृतिक होती है, तालाब प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों
AUG 02 (WTN) – आपने झील और तालाब तो देखे ही होंगे। लेकिन, क्या आप झील और तालाब के बीच के अन्तर को जानते हैं? शायद आप नहीं जानते होंगे। चलिए कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं कि झील और तालाब के बीच क्या अन्तर होता है?
झील – सबसे पहले जानते हैं झील के बारे में। झील पानी का वह स्थिर भाग है जो चारों ओर से स्थलखण्डों से घिरा होता है। झील की दूसरी विशेषता है उसका स्थायित्व। सामान्य रूप से कहा जाए तो झील ज़मीन के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें पानी भरा होता है। झीलों का पानी अधिकतर स्थिर रहता है। झीलों का पानी ज़्यादातर खारा होता है, लेकिन कई झीलें ऐसी हैं जिनका पानी मीठा है। झीलें भूपटल के किसी भी हिस्से पर हो सकती हैं। यहां तक की झीलें ऊंचे-ऊंचे पर्वतों पर भी मिलती हैं। पठारों और मैदानों पर भी आपको झीलें दिखने को मिल जाएंगी।
तालाब – तालाब का आकार झील से छोटा होता है। तालाब प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों ही हो सकते हैं। तालाब, नदी प्रणाली के हिस्से के रूप में बाढ़ के मैदानों में स्वाभाविक रूप से पैदा हो सकते हैं, या कुछ अलग अपवाद भी हो सकते हैं। तालाब का कोई निश्चित आकार नहीं होता है। तालाब का पानी अधिकतर मीठा होता है।