जुलाई के जीएसटी कलेक्शन से मोदी सरकार ‘खुश’!
Thursday - August 2, 2018 10:32 am ,
Category : WTN HINDI
अगस्त महीने के जीएसटी कलेक्शन पर रहेगी नज़र
AUG 02 (WTN) – भारत में जीएसटी लगने के बाद से लगातार उस पर सवालिया निशान उठते रहे हैं। कभी उसकी दरों पर तो कभी जीएसटी की प्रक्रिया कथित रूप से जटिल होने पर। जीएसटी को भारत में लागू हुए एक साल पूरा हो गया है। ऐसे में यदि कहा जाए तो अब देश में जीएसटी के साथ भारतीय लोग दोस्ताना हो गए हैं, इतना ही नहीं अब जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि भी देखी जा रही है।
जुलाई महीने का जीएसटी कलेक्शन मोदी सरकार के लिए ‘खुशखबरी’ लेकर आया है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी का जुलाई में कलेक्शन जून के मुकाबले बढ़ा है। जीएसटी के तहत जुलाई के महीने में टैक्स कलेक्शन बढ़कर 96,483 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि जून के महीने में जीएसटी वसूली 95,610 करोड़ रुपए रही थी। इससे पहले मई के महीने में जीएसटी कलेक्शन 94,016 करोड़ रुपये रहा था। वहीं अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई के महीने में कुल मिलाकर 66 लाख बिक्री रिटर्न GSTR 3B दाखिल किये गये, जबकि इससे जून के महीने में 64.69 लाख GSTR 3B दाख़िल किये गये थे।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, जुलाई के महीने में कुल जीएसटी राजस्व प्राप्ति 96,483 करोड़ रुपए रही। जीएसटी की कुल प्राप्ति में केन्द्रीय जीएसटी से 15,877 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी से 22,293 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी से 49,951 करोड़ रुपए और उपकर से 8,362 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। कहा जा रहा है कि यह राजस्व प्राप्ति लगभग उम्मीद के अनुसार ही रही है।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल से मई 2018 की अवधि के लिये 3,899 करोड़ रुपए राज्यों को राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर जारी किये गये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीएसटी परिषद ने कुछ दिनों पहली हुई अपनी बैठक में 88 वस्तुओं पर जीएसटी दरें कम की थी। जुलाई महीने के जीएसटी संग्रह के आंकड़ों में इस कटौती का प्रभाव शामिल नहीं है। जीएसटी काउन्सिल की अगली बैठक अब 4 अगस्त को होगी।
जीएसटी परिषद ने वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज, 1,000 रुपए तक के जूतों, रंग रोगन और सेनेटरी नैपकिन समेत कई वस्तुओं पर जीएसटी की दर में कटौती की घोषणा की है। कटौती की यह दर 27 जुलाई से लागू हुई है। इसलिए जुलाई के जीएसटी प्राप्ति आंकड़ों में इन तमाम वस्तुओं पर की गई जीएसटी कटौती का प्रभाव अभी नहीं दिखाई दिया है।
माना जा रहा है कि अगस्त के महीने के जीएसटी कलेक्शन में कमी आ सकती है। इसका कारण 88 वस्तुओं पर जीएसटी की दर में कमी हो सकता है। सरकार के मुताबिक अभी तक जीएसटी कलेक्शन उनके अनुमान के अनुसार लगभग ठीक है। लेकिन अब देखना होगा कि जीएसटी दरों के कम होने के बाद क्या सरकार का जीएसटी कलेक्शन का अनुमान सही रहता है?