BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

ज्योतिरादित्य सिंधिया की राहुल गांधी से शिकायत!

Thursday - August 2, 2018 4:48 pm , Category : WTN HINDI

नूरी खान ने लगाया ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अपमानित करने का आरोप

AUG 02 (WTN) – चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। दीपक बाबरिया के साथ बदसलूकी की घटना के बाद एक नया मामला सामने आया है। नये घटनाक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। खान ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया तक से सिंधिया की शिकायत की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के व्यवहार पर आपत्ति जताई है। खान का आरोप है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले दिनों उज्जैन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने उन्हें अपमानित किया था और मंच से नीचे उतरने के लिए कहा था।

नूरी खान का कहना है कि वे कांग्रेस पार्टी की अनुशासित कार्यकर्ता हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उनके साथ ऐसा व्यवहार कहां तक ठीक है। खान का कहना है कि पार्टी के नेता अगर ज़मीनी कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यकों का सम्मान नहीं करते हैं तो इससे कार्यकर्ताओं में ग़लत संदेश जाता है।

कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेजने के बाद नूरी खान सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गईं। खान ने एक पत्र जारी कर इस घटना के बारे में भाजपा पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। खबर है कि कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान से प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने बात की है और उन्हें शनिवार को भोपाल बुलाया गया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि उन्हें  नूरी खान का कोई भी पत्र नहीं मिला है।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields