BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

‘इन्हें’ अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न होंगे शिव शंकर

Monday - August 6, 2018 10:56 am , Category : WTN HINDI

इस सामग्री से करेंगे शिवलिंग की पूजा, तो हर उचित मनोकामना होगी पूर्ण

AUG 06 (WTN) – आज देवाधिदेव महादेव की विशेष पूजा का दिन सोमवार है। कल हमने आपको बताएगा था कि किन किन सामग्रियों को शिवपूजा में वर्जित बताया गया है। आज हम आपको बताते हैं कि किस-किस सामग्री से आप शिवपूजा कर सकते हैं।

शिव पुराण के अनुसार जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, ईत्र, चंदन, केसर, भांग आदि सामग्री को अलग-अलग या एक साथ मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी उचित मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

1.मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत रहता है।

2.शहद चढ़ाने से हमारे बोलचाल में मिठास आती है।

3.दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है।

4.दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गम्भीर होता है।

5.घी अर्पित करने से हमारी शक्ति में वृद्धि होती है।

6.इत्र चढ़ाने से विचार पवित्र होते हैं।

7.चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है।

8.महादेव को केशर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है।

9.शिवलिंग को भांग चढ़ाने से हमारे विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

10.शिवलिंग को शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।


Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields