जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कौन सा ज्योतिर्लिंग है फलदायी?
Tuesday - August 7, 2018 9:30 am ,
Category : WTN HINDI
व्यापार और राजनीति में मिलेगी उन्नति
AUG 07 (WTN) – सावन के महीने में देवाधिदेव महादेव यानि शिव शंकर की पूजा का विशेष विधान है। आज हम आपको बताते हैं कि सिंह राशि के जातकों को किस ज्योतिर्लिंग की पूजा करना चाहिए जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
शास्त्रों में मान्यता है कि सिंह राशि के जातकों को वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करना चाहिए। झारखण्ड के देवघर में स्थित वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की अपनी विशेष महिमा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस ज्योतिर्लिंग को लंकापति रावण यहां लाए थे। सावन के महीने में वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से विशेष पुण्य मिलता है।
मान्यता है कि सिंह राशि के व्यक्ति यदि व्यापार, राजनीति या स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं, तो उन्हें महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग को जल में दूध, दही, गंगाजल और मिश्री मिलाकर “ओम जटाधराय नम:” मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार और राजनीति में उन्नति के लिए आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।