क्या आप जानते हैं चाय और कॉफी में अन्तर?
Wednesday - August 8, 2018 12:12 pm ,
Category : WTN HINDI
कैफीन की मात्रा से जानिए चाय और कॉफी में अन्तर
AUG 08 (WTN) – चाय और कॉफी तो लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गई हैं। किसी को चाय की तो किसी को कॉफी की तलब होती है। लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि चाय और कॉफी के बीच क्या अन्तर होता है? चलिए यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि चाय और कॉफी के बीच क्या अन्तर होता है।
पहले जरा चाय और कॉफी के बीच समानता की बात करें तो चाय और कॉफी दोनों ही सदाबहार परिवार के सदस्य हैं। ये दोनों पौधे बड़े पेड़ों में विकसित होते हैं, लेकिन उन्हें झाड़ की ऊंचाई तक छिपाया जाता है। चाय और कॉफी दोनों का ही स्वाद नमी, आसपास की वनस्पति, मिट्टी की स्थिति आदि से प्रभावित होता है।
चाय और कॉफी दोनों में ही कैफीन होता है, लेकिन कैफीन की मात्रा में अन्तर ही दोनों के बीच सबसे बड़ा अन्तर है। तरल पदार्थ के रूप में चाय की तुलना में कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। चाय में कॉफी के मुकाबले कैफीन का बस एक तिहाई हिस्सा ही होता है। लेकिन चाय की पत्तियों में कॉफी के बीजों की तुलना में ज्यादा कैफीन होता है।
कॉफी के एक कप में 70 से 140 मिग्रा तक कैफीन हो सकता है, जबकि एक कप चाय में कैफीन की मात्रा 140 मिग्रा तक हो सकती है। वहीं ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा 20 मिग्रा तो ग्रीन टी में 35 मिग्रा तक कैफीन की मात्रा हो सकती है।