BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए जीडीपी और जीएनपी में अंतर

Thursday - August 9, 2018 4:31 pm , Category : WTN HINDI

जीडीपी स्थान आधारित है, जबकि जीएनपी स्वामित्व पर आधारित है

AUG 09 (WTN) – आपने कई बार सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी, और सकल राष्ट्रीय उत्पाद यानि जीएनपी के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में अन्तर क्या है। आखिर किस तरह जीडीपी और जीएनपी की आंकलन किया जाता है? यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आखिर दोनों में क्या अन्तर है। 

आइये सबसे पहले जानते हैं जीडीपी के बारे में। एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओं के बाजार मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी कहा जाता है। 

अब जानते हैं जीएनपी के बारे में। देश के निवासियो द्वारा देश में या विदेश में एक वर्ष में किये गये अंतिम रूप से उत्पादित कुल वस्तुओं एवं सेवाओं के मैद्रिक मूल्य को सकल राष्ट्रीय उत्पाद या जीएनपी कहा जाता है।

यानि की जीडीपी सकल घरेलू उत्पाद है और जीएनपी सकल राष्ट्रीय उत्पाद है। जीडीपी किसी देश के अन्दर उत्पन्न आय को दर्शाता है जबकि जीएनपी नागरिकों द्वारा उत्पन्न आय को दर्शाता है, चाहे वो देश के अंदर हो या फिर विदेश में। जीडीपी स्थान आधारित है जबकि जीएनपी स्वामित्व पर आधारित है।

परिस्थितियों के आधार पर जीएनपी जीडीपी की तुलना में अधिक या कम हो सकता है। जैसे उदाहरण के लिए, चीन की जीडीपी जीएनपी की तुलना में करीब 300 अरब डॉलर ज़्यादा है। वहीं अमेरिका की जीएनपी जीडीपी से करीब 250 अरब डॉलर अधिक है।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields