जानिए शक संवत और व्रिकम संवत के बारे में
Saturday - August 11, 2018 4:25 pm ,
Category : WTN HINDI
ईसा पूर्व 57 से प्रारम्भ होता है विक्रम संवत, 78 ईस्वी से शुरू होता है शक संवत
AUG 11 (WTN) – आपने शक संवत और विक्रम संवत के बारे में तो सुना ही होगा। क्या आप इन दोनों में अंतर जानते हैँ। यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि शक संवत और व्रिकम संवत में क्या अंतर है।
शक संवत भारत का राष्ट्रीय कैलेण्डर है। इस संवत का आरंभ ईसा के 78 साल बाद हुआ था। वहीं विक्रम संवत की शुरूआत ईसा से 57 साल पहले हुई थी। इन दोनों ही संवत में समय की पूरी गणना चन्द्रमा के आधार पर की जाती है
वैसे तो शक संवत और विक्रम संवत के महीनों के नाम एक ही हैं और दोनों संवतों में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष भी हैं। लेकिन अंतर सिर्फ दोनों में महीने के शुरू होने में है। विक्रम संवत में नया महीना पूर्णिमा के बाद आने वाले कृष्ण पक्ष से शुरु होता है। जबकि शक संवत में नया महीना अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष से शुरू होता है।
इसी कारण इन संवतों के शुरू होने वाली तारीखों में भी अंतर आ जाता है। शक संवत में चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, उस महीने की पहली तारीख है, जबकि विक्रम संवत में यह सोलहवीं तारीख है।