BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

ऐतिहासिक निम्नतम स्तर पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 70 पर पहुंचा

Tuesday - August 14, 2018 12:56 pm , Category : WTN HINDI

70 के स्तर पर पहुंचा रुपया, जनवरी से अभी तक रुपये में 10 प्रतिशत की गिरावट

AUG 14 (WTN) – कई दिनों से जारी रुपये में गिरावट ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। आज जैसे ही रुपया खुला, वो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर पर पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर पर पहुंचा है। इस साल रुपए में अभी तक दस प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

आज जैसे ही बाजार खुला, रुपया गिरकर 70.08 के स्तर पर पहुंच गया। आज रुपया 11 पैसे के ऊपर खुला। कल यानि सोमवार को रुपया अपने सबसे नीचे स्तर 69.93 पर पहुंच गया था। जानकारों के मुताबिक पूरे विश्व में करेंसी के दामों में उथल-पुथल के कारण रुपए में गिरावट जारी है। कहा जा रहा है इस सबके लिए तुर्की संकट ज़िम्मेदार है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार से अब तक रुपया 1.09 रुपए गिर चुका है। आज सुबह में कुछ बड़े आर्थिक आंकड़ों में राहत के रुझान दिखने के बाद रुपये में सुधार देखा गया है। इसके अलावा शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत से भी रुपये को समर्थन मिला है। हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मज़बूती से रुपये में यह सुधार थम गया।

इस साल भारतीय रुपया किसी भी एशियाई करेंसी के मुकाबले सबसे ज़्यादा गिरा है। इसमें जनवरी से अब तक करीब दस प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। जानकारों के मुताबिक रुपये में और भी कमज़ोरी आ सकती है। इधर, रिज़र्व बैंक के मध्यस्तता नहीं करने से रुपया और कमज़ोर हो रहा है। वहीं डॉलर में इसलिए मज़बूती आ रही है क्योंकि अमेरिका में वहां की केन्द्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकता है। यही कारण है कि रुपया गिर रहा है।

मुद्रा कारोबार के जानकारों के मुताबिक, खुदरा मुद्रास्फीति के नवीनतम आंकड़ों से घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना है, जिससे रुपये में यह सुधार देखा गया है। माना जा रहा है कि अगली मौद्रिक समीक्षा में आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों को ना बढ़ाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 4.17% रही है जो पिछले नौ महीने का निम्नतम स्तर है।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields