लग्न के अनुसार जानिए कौन सा व्यवसाय आपके लिए रहेगा लाभदायक
Thursday - August 16, 2018 10:37 am ,
Category : WTN HINDI
जानिए मेष, वृषभ और मिथुन लग्न के जातकों के लिए उचित व्यवसाय
AUG 16 (WTN) – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुण्डली का दशम भाव व्यवसाय और कर्म का मुख्य भाव होता है। कुण्डली में दशम भाव देखकर व्यक्ति की रुचि, बौद्धिक प्रतिभा और शक्ति का अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति की आंतरिक गुप्त शक्ति को प्रकट कर देता है, इसलिए ज्योतिष विज्ञान का सहयोग लेकर सही व्यवसाय का चुनाव करना चाहिए।
कुण्डली में जो शुभ ग्रह लग्न भाव में स्थित हो, या लग्न भाव पर जो शुक्र दृष्टि करता हो व्यक्ति द्वारा प्राय: उस ग्रह से सम्बन्धित व्यवसाय करना शुभकारक एवं फलदायी होता है
आज हम आपको बताते हैं कि मेष, वृषभ और मिथुन लग्न वाले जातकों को किस व्यवसाय में सफलता मिल सकती है।
मेष – मेष लग्न वाले जातकों को इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, वकालत, चिकित्सा, ड्राइविंग, कम्प्यूटर, जौहरी और अग्नि सम्बन्धित व्यवसाय में सफलता मिलती है।
वृषभ – वृषभ लग्न के जातकों को कृषि, अध्यापन, कला, सजावट, चित्रकारी, कशीदाकारी, संगीत, सिनेमा, नृत्य, नाटक, अभिनय, गायन, फैशन, पेंटिंग, धातु के व्यापार, होटल या बर्फ के कारोबार में लाभ मिलता है।
मिथुन - मिथुन लग्न के जातकों के लिए बैंकिंग, लिपिक, लेखन, समाचार, रिपोर्टिंग, सम्पादन, भाषा विशेषज्ञ, एजेंट, अनुवादक, लेखक आदि व्यवसाय लाभदायक हैं।