जानिए कि आख़िर क्यों टूट रहा है रुपया ?
Thursday - August 16, 2018 12:05 pm ,
Category : WTN HINDI
इस साल रुपये में हुई 10 प्रतिशत की गिरावट, इस महीने 2.51 प्रतिशत
AUG 16 (WTN) – अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट जारी है। आज रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे गिरकर 70.32 पर पहुंच गया जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। मु्द्रा बाजार में आज रुपया कुल 43 पैसे टूटकर 70.32 पर पहुंच गया। पिछले सत्र के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.89 के निम्न स्तर पर बंद हुआ था।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की ज़ोरदार मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से डॉलर के मुकाबले रुपये में कमज़ोरी देखी गई है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को जारी व्यापार घाटे में वृद्धि के आंकड़ों के कारण भी रुपये पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश का व्यापार घाटा पांच साल के सबसे उच्चस्तर यानि क़रीब 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इधर, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि मुद्रा बाजार में किसी भी तरह के अनावश्यक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिये देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भण्डार है
इधर, केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के बयान के उलट, भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, तीन अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भण्डार 402.70 अरब डॉलर था, जो इससे पिछले सप्ताह से 1.49 अरब डॉलर कम था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्वस्तर पर तुर्की के आर्थिक संकट और उसकी मुद्रा लीरा में भारी गिरावट को लेकर रुपया मंगलवार को एक समय 70.09 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आखिरकार तुर्की संकट क्या है, जिसके कारण रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता जा रह है। दरअसल, तुर्की के मेटल इम्पोर्ट पर ड्यूटी को अमेरिका ने दोगुना कर दिया था। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजाप में हड़कम्प मचा हुआ है। अमेरिका के इस कदम से तुर्की की करेंसी लीरा में 40 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है। इसका नकारात्मक प्रभाव भारतीय मुद्रा रुपया और यूरो पर भी दिखने के मिल रहा है।
भारतीय रुपये ने पिछले साल अमेरिकी डॉलर की तुलना में 5.96 प्रतिशत की मज़बूती दर्ज की थी। लेकिन साल 2018 के शुरुआत से ही रुपया कमज़ोर होता चला गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल अभी तक रुपया क़रीब 10 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं इस महीने की बात करें तो अगस्त के महीने में रुपया क़रीब 2.51 प्रतिशट टूट चुका है।