अटलजी की हालत चिंताजनक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थगित की आज की जनआशीर्वाद यात्रा
Thursday - August 16, 2018 2:05 pm ,
Category : WTN HINDI
अटलजी की कविताओं से सभी को प्रेरणा मिलती है – शिवराज सिंह चौहान
AUG 16 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका इलाज एम्स में चल रहा है। पूरे देश में उनके स्वस्थ्य होने के लिए दुआएं की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कई बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी का हाल देखने एम्स पहुंच रहे हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी जनआशीर्वाद यात्रा को स्थगित कर दिया है।
अटल बिहारी वाजपेयी के क़रीबी रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है. “अटलजी की उपस्थिति मात्र से हमको हौसला मिलता है। अटलजी हम सबके बीच रहें यही हमारी प्रार्थना है।“ शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अटलजी की कविताओं से सभी को प्रेरणा मिलती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1991 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी ने विदिशा और लखनऊ दोनों ही लोकसभा सीटों से चुनाव जीता था। लेकिन बाद में उन्होंने विदिशा सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने इस सीट से चुनाव लड़ा था और उसी दौरान शिवराज सिंह चौहान अटलजी के क़रीब आए थे।