आप भी जानिए रिवॉर्ड और अवॉर्ड में अंतर
Saturday - August 18, 2018 12:43 pm ,
Category : WTN HINDI
रिवॉर्ड है सकारात्मक काम का, तो अवॉर्ड है उपलब्धि का सम्मान
AUG 18 (WTN) – आपने कई बार देखा और सुना होगा कि किसी को रिवॉर्ड मिला तो किसी को अवॉर्ड। देखने और सुनने के बाद आप सोचते होंगे कि आखिर रिवॉर्ड और अवॉर्ड क्या दोनों अलग-अलग होते हैं? यदि रिवॉर्ड और अवॉर्ड दोनों अलग-अलग हैं तो दोनों में अंतर क्या है? यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि रिवॉर्ड और अवॉर्ड में क्या अंतर होता है।
सबसे पहले आपको बताते हैं कि रिवॉर्ड क्या होता है। कठिनाइयों में मदद करने, ईमानदारी और निष्ठा के लिए, जरूरत में किसी की मदद के लिए या मेरिट में आने जैसी उपलब्धि पर रिवॉर्ड दिया जाता है। रिवॉर्ड का उपयोग हम किसी सकारात्मक काम के बदले के लिए करते हैं। उदाहरण के तौर पर लक्ष्य हासिल करने के लिए और मेहनत का फल हासिल करने के लिए जब कोई पुरस्कार दिया जाता है तो उसके लिए रिवॉर्ड शब्द का प्रयोग किया जाता है।
अब आपको बताते हैं कि अवॉर्ड शब्द का प्रयोग कहां किया जाता है। किसी अविश्वसनीय काम, उपलब्धि, एक विशिष्ट क्षेत्र में योगदान, किसी प्रतियोगिता या खेल जीतने पर अवॉर्ड दिया जाता है। यानि किसी अच्छी उपलब्धि या काम के बदले दिए जाने वाले सम्मान के लिए अवॉर्ड शब्द का प्रयोग किया जाता है। अवॉर्ड को औपचारिकता के तौर पर देखा जाता है। अवॉर्ड बहुत सारे लोगों के सामने दिया जाता है जिसमें कोई प्रमाण पत्र या ट्रॉफी दी जाती है। इसमें पैसा भी दिया जाता है। वहीं रिवॉर्ड सिर्फ देने और लेने वाले के बीच की ही प्रक्रिया है।
यानि संक्षिप्त में समझें तो रिवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन नहीं होता है, जबकि अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन होता है। अवॉर्ड में ट्रॉफी, मेडल, स्कॉलरशिप, प्रमाण पत्र या कैश दिया जाता है। जबकि रिवॉर्ड में पुरस्कारस्वरूप पैसा दिया भी जाता है और नहीं भी। अवॉर्ड सार्वजनिक रूप से दिया जाता है, जबकि रिवॉर्ड निजी तौर पर दिया जाता है।