आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, यदि मंगलवार से शुरू करेंगे यह काम
Tuesday - August 21, 2018 9:52 am ,
Category : WTN HINDI
नियमित रूप से करें हनुमान चालीसा का पाठ, आर्थिक परेशानी होगी दूर
AUG 21 (WTN) – राम भक्त हनुमान अमर हैं। ऐसी मान्यता है कि कलियुग में हनुमान जी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं और हर उचित मनोकामना पूर्ण करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से ही गोस्वामी तुलसीदास को भगवान श्रीराम के दर्शन हुए थे। यह भी कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरू समर्थ रामदास को भी हनुमान जी ने दर्शन दिये थे।
ऐसी मान्यता है कि जहां कही भी रामकथा होती है वहां पर हनुमान जी किसी ना किसी रूप में उपस्थित रहते हैं। हनुमान जी की महिमा और उनके भक्तों के प्रति अनुराग को देखते हुए ही गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा की रचना की है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ बहुत ही सरल है और उसका नियमित पाठ करने से चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं।
हनुमान चालीसा में कहा गया है कि हनुमान जी अष्टसिद्धी और नवनिधि के दाता हैं। जो भी नियमानुसार नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसकी धन सम्बन्धी समस्या का समाधान होता है। यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुछ ही दिनों में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हनुमान चालीसा के पाठ को किसी भी दिन नहीं छोड़ें। मान्यता है कि यदि मंगलवार के दिन से हनुमान चालीसा का पाठ करने प्रारम्भ किया जाए तो जल्द लाभ मिलता है।