BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कांग्रेस ने की राजगढ़ एसपी की निर्वाचन आयोग से शिकायत

Monday - August 20, 2018 3:39 pm , Category : WTN HINDI

एसपी सिमाला प्रसाद पर कांग्रेस ने लगाया जन आशीर्वाद योजना के प्रचार का आरोप, भिण्ड के भाजपा सांसद की हैं बेटी

AUG 20 (WTN) – मध्य प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव पास नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों के गितिविधियां बढ़ती जा रही हैं। इस दौरान निर्वाचन आयोग से शिकायतों का दौर भी जारी है। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस ने राजगढ़  एसपी सिमाला प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

कांग्रेस ने राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद की शिकायत चुनाव आयोग से की है कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रमोट कर रही हैं। एसपी सिमाला प्रसाद की शिकायत करते हुए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से एसपी सिमाला प्रसाद के ट्रांसफर की मांग की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि सिमाला प्रसाद एसपी जैसे एक ज़िम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि एसपी सिमाला प्रसाद ने अपने ट्विटर एकाउंट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का फोटो ट्वीट किया था। कांग्रेस ने इसे मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का प्रचार मानते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। हालांकि कांग्रेस की शिकायत के बाद सिमाला प्रसाद ने अपने ट्विटर एकाउंट से ये ट्वीट हटा लिया।

सिमाला प्रसाद की शिकायत करते हुए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि उनका राजगढ़ से ट्रांसफर किया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद, भिण्ड से भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस की शिकायत पर क्या कार्रवाई निर्वाचन आयोग करता है।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields