यदि मन रहता है बेचैन, तो आज से ही शुरू करें ‘इसका’ पाठ
Wednesday - August 22, 2018 9:49 am ,
Category : WTN HINDI
नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में आएगी सकारात्मकता
AUG 22 (WTN) – गोस्वामी तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा का यदि आप नियमानुसार नियमित पाठ करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलता है। हनुमान चालीसा के 40 दोहों के पाठ से आपके आचार-विचार में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से नकारात्मक विचार नहीं आते हैं, भय नहीं रहता है और व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है।
यदि किसी व्यक्ति को कोई अनजाना डर सता रहा है, मन बेचैन रहता है या फिर नींद नहीं आती है तो उस व्यक्ति को हर रात सोने से पहले हाथ-पैर धोकर पवित्र मन से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय हनुमान जी का ध्यान करने से पुरूष बलवान और वीर्यवान होता है। मान्यता है कि जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, या काफी उपचार के बाद भी जिनका रोग दूर नहीं होता है, उन्हें नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
विद्यार्थियों को हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी के मन्दिर में जाकर उनके दर्शन करना चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी की उपासना से बुद्धि, स्मरण शक्ति और चातुर्य में वृद्धि होती है।