BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

महिला ‘वोट बैंक’ पर भाजपा की ‘नज़र’

Tuesday - August 21, 2018 2:33 pm , Category : WTN HINDI

सोशल मीडिया के ज़रिये महिला वोट बैंक पर ‘नज़र’, भाजपा ने बनाई महिलाओं की ‘कमल शक्ति’ टीम

AUG 21 (WTN) – मध्य प्रदेश में लगातार 15 सालों से सत्ता में काबिज भाजपा लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन जन आशीर्वाद के जरिये जहां प्रत्यक्ष रूप से आम जनता से जुड़ रहे हैं, तो वहीं भाजपा की सोशल मीडिया टीम भी अप्रत्यक्ष रूप से जनता से जुड़ रही है। 

सोशल मीडिया के जरिये जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा ने अपनी नई टीम मैदान में उतारी है। इस टीम के सहारे भाजपा को लक्ष्य प्रदेश की आधी आबादी तक अपनी प्रचार करना है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिये भाजपा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार अब अपनी महिला कार्यकर्ताओं से कराने जा रही है। महिलाओं की इस फौज का ‘कमल शक्ति’ नाम दिया गया है।

पार्टी का मानना है कि सोशल मीडिया पर महिलाएं ज़्यादा समय खर्च करती हैं इसलिए महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए प्रचार कराने की भाजपा ने रणनीति बनाई है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि सोशल मीडिया के ज़रिये महिलाओं तक बात विस्तार से और आसानी से पहुंचाई जा सकती है। इसलिए प्रदेश की आधी आबादी के वोट बैंक पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने उन तक सोशल मीडिया के ज़रिये पहुंचने के लिए अपनी महिला शक्ति को उतार दिया है। 

महिला वोटबैंक को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा ने 'कमल शक्ति' नाम से महिलाओं का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने की रणनीति बनाई है। जानकारी के मुताबिक ‘कमल शक्ति’ से जुड़ी महिलाओं को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए हर विधानसभा सीट से 22-22 महिलाओं को चुना जाएगा। ये महिलाएं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 100-100 महिलाओं को अपने साथ जोड़ेंगी और उन्हें प्रशिक्षण देंगी।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थ दर्शन, छात्राओं को साइकिल-गणवेश के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। साथ ही इन्हें यह भी बताया जाएगा कि कैसे केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं से सीधे आर्थिक मदद ज़रूरतमंदों तक पहुंच रही है।

प्रशिक्षण के दौरान इन महिलाओं को सीखाया जाएगा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के प्रचार और आरोपों का जवाब किस तरह से दिया जाए। प्रशिक्षण लेने के बाद ये महिलाएं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सौ-सौ महिलाएं को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ेंगी। भाजपा का लक्ष्य है कि इस तरह करीब पांच लाख महिलाओं को कमल शक्ति के साथ जोड़ा जाए।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields