एक ऐप, तीन महीने और 85 अरब घण्टे !
Wednesday - August 22, 2018 12:53 pm ,
Category : WTN HINDI
रिसर्च: तीन महीने में व्हाट्सएप पर 85 अरब घण्टे तो फेसबुक पर 30 अरब घण्टे लोगों ने बिताए
AUG 22 (WTN) – सिर्फ तीन महीने में 95.8 लाख साल सिर्फ चैटिंग में। पढ़कर चौक गये होंगे आप कि आखिर ऐसा कैसे। तो आपकी जिज्ञासा का हम दूर किये देते हैं। दरअसल अमेरिका की एप एनालिसिस करने वाली कम्पनी एप्पटोपिया ने आंकड़े जारी कर ये जानकारी दी है कि पिछले 3 महीनों में पूरी दुनिया के लोगों ने मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अपने 85 अरब घण्टे यानि कि कुल 95.8 लाख साल बिता दिए।
यानि कि इस हिसाब से पृथ्वी पर मौजूद हर इंसान ने तीन महीने में 11.425 घण्टे व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया है। वहीं मोबाइल गेम्स की बात करें तो क्लैश ऑफ क्लैंस इस रिपोर्ट में शीर्ष पर है। तीन महीने के दौरान यूजर्स यह गेम 383 करोड़ घण्टे खेल चुके हैं। इसके बाद टाकिंग टॉम और कैंडी क्रश सागा का नम्बर आता है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी दुनिया के लोगों ने सोशल साइट फेसबुक पर 30 अरब घण्टे यानि की 34.24 लाख साल बिताए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा ऐप है। टॉप 10 समय बिताने वाले ऐप में वी चैट दूसरे स्थान पर है। जबकि इसमें फेसबुक को तीसरा स्थान मिला है। लिस्ट में फेसबुक मैसेंजर चौथे, पेंडोरा पांचवें, यूट्यूब छठे स्थान पर रहा। फेसबुक का एक और ऐप इंस्टाग्राम इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। ट्विटर को आठवां, गूगल मैप्स को नवां और स्पोटीफाई को दसवां स्थान मिला है।
रिसर्च के मुताबिक अब फेसबुक पर लोग कम समय बिता रहे हैं। इसके बदले मैसेजिंग ऐप को अपना ज़्यादा समय दिया जा रहा है। टॉप 10 में सबसे ज्यादा समय लोगों ने फेसबुक कम्पनी के ऐप पर बिताए। इस लिस्ट में 4 फेसबुक के ऐप शामिल हैं।
वहीं बात करें भारत की तो, यहां पर व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम का उपयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक इस समय भारत में करीब 20 करोड़ एक्टिव व्हाट्सएप यूजर्स हैं। वहीं देश में करीब 27 करोड़ लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं। आने वाले समय में यह संख्या काफी बढ़ सकती है।