BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

राशि के अनुसार जानिए किस आयु में होता है विवाह का योग

Friday - August 24, 2018 10:33 am , Category : WTN HINDI

मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय

AUG 24 (WTN) – अच्छे जीवन साथी के साथ विवाह का सपना हर किसी का होता है जिससे जीवन सुखपूर्वक बीते। लेकिन कई बार देखा गया है कि कई लोगों को समय पर अपना जीवन साथी नहीं मिलता है। ऐसे में कई लोग हताश हो जाते हैँ। आज हम आपको बताते हैं कि राशि के अनुसार आपका विवाह किस उम्र में हो सकता है और यदि विवाह में देरी हो रही है तो कौन सा उपाय करने से आपको अपने सपनों का जीवन साथी मिलेगा।
 
मेष – मेष राशि के जातकों का विवाह फरवरी,जून अथवा अक्टूबर में होने की ज़्यादा सम्भावना रहती है। ज्योतिष में मान्यता है कि मेष राशि के लोगों के विवाह का योग 22 वे या 27वें वर्ष में ज़्यादा होता है। यदि विवाह में विलम्ब हो रहा है तो शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन शिव जी को सफ़ेद फूल अर्पित करें।
 
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का विवाह जनवरी,मार्च या अप्रैल के महीने में होने की सम्भावना ज़्यादा होती है। आयु के 23, 28 या 29वें वर्ष में विवाह होने की बात ज्योतिष शास्त्र में कही गई है। शीघ्र विवाह के लिए मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।
 
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों के विवाह का योग फरवरी,मई अथवा जून में ज़्यादा होता है। मिथुन राशि के जातकों के विवाह की प्रबल सम्भावनाएं आयु के 24, 27 या 29वें वर्ष में ज़्यादा होती हैं। यदि जल्द विवाह चाहते हैं तो मिथुन राशि के जातक हर बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields