विवाह में हो रही हो देरी, तो करें ये उपाय
Monday - August 27, 2018 9:34 am ,
Category : WTN HINDI
तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय
AUG 27 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि यदि तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के विवाह में देरी हो रही है तो ज्योतिष के अनुसार कौन से उपाय करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
तुला - तुला राशि के जातकों का विवाह आम तौर पर जनवरी या दिसम्बर के महीने में होता है। मान्यता है कि आयु के 20, 28 अथवा 31वें वर्ष में विवाह के योग काफी प्रबल होते हैं। तुला राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए हर मंगलवार को गरीबों को खाने की मीठी वस्तु बांटना चाहिए।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातकों का विवाह आम तौर पर जून, नवम्बर या दिसम्बर के महीने में होता है। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि आयु के 21, 29 अथवा 32वें वर्ष में वृश्चिक राशि के जातकों के विवाह का योग बनता है। शीघ्र विवाह के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को हर शुक्रवार को शिव जी को इत्र और जल अर्पित करना चाहिए।
धनु - धनु राशि के जातकों का विवाह आम तौर पर फरवरी, मार्च या नवम्बर के महीने में होता है। ज्योतिष में मान्यता है कि धनु राशि के जातकों की आयु के 20, 23 अथवा 31वें वर्ष में विवाह की सम्भावनाएं ज़्यादा होती हैँ। शीघ्र विवाह के लिए धनु राशि के जातकों को हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।