मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय
Tuesday - August 28, 2018 10:11 am ,
Category : WTN HINDI
ज्योतिष के अनुसार ज़ल्द विवाह के उपाय
AUG 28 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के विवाह में यदि देरी हो रही है, तो ज्योतिष के अनुसार कौन से उपाय करने से उनके शीघ्र विवाह होने के योग बनते हैं।
मकर – मकर राशि के जातकों का विवाह सामान्यतः जनवरी, मई या जून के महीने में होने की सम्भावना ज़्यादा होती है। आयु के 21वें, 24वें अथवा 30वें वर्ष में मकर राशि के जातकों के विवाह के योग बनते हैं। यदि विवाह में देरी हो रही हो तो शीघ्र विवाह के लिए शुक्ल पक्ष में चन्द्रमा को जल में सफ़ेद फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए।
कुम्भ – ज्योतिष में मान्यता है कि कुम्भ राशि के जातकों का विवाह आम तौर पर मई,अक्टूबर अथवा नवम्बर में होता है। आयु के 22, 25 अथवा 29वे वर्ष में विवाह के योग सबसे ज़्यादा प्रबल होते हैं। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि कुम्भ राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
मीन – मीन राशि के जातकों का विवाह आम तौर पर जनवरी, फरवरी या मई के महीने में होता है। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि आयु के 21, 26 अथवा 32वे वर्ष में विवाह होने की काफी ज़्यादा सम्भावनाएं होती हैं। मीन राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।