ऑफिस में करिये इन तरीकों से काम, तो मिलेगी सभी की तारीफ
Tuesday - August 28, 2018 4:53 pm ,
Category : WTN HINDI
समय पर करें सभी काम, तनाव से रहें दूर
AUG 28 (WTN) – यदि आप ऑफिस में काम करते हैं और अपना काम सही तरीक से नहीं कर पा रहे हैं या फिर तनाव में रहते हैं तो हम आपको बताते हैं वो तरीके, जिससे आप ऑफिस के काम को काफी व्यवस्थित तरीके से कर पाएंगे और आपका काम भी समय पर होगा और आप तनाव रहित रहेंगे।
ऑफिस में जाते ही सबसे पहली सभी कामों की सूची बनाएं। इसमें काम की ज़रूरत की हिसाब से उन्हें क्रम से लगाएं। जो काम ज़्यादा जरूरी है उसे पहले करें। इससे आपके सभी ज़रूरी काम आसानी से पहले निपट जाएंगे।
ऑफिस में आए हुए सभी ईमेल को समय-समय पर चेक करते रहेँ। कहीं ऐसा ना हो कि आप कोई ज़रूरी ईमेल मिस कर दें। जरूरी ईमेल पर तुरंत काम करें और गैर जरूरी ईमेल को तुरंत डिलीट कर दें।
काम ज़ल्दी ख़त्म करने की कोशिश में काम को बिगाड़े नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करने की गति को रखें। ताकि काम सही तरीके से हो। क्योंकि यदि काम जल्दबाजी के कारण बिगड़ गया तो आपका समय ही बर्बाद होगा।
ऑफिस के काम को समय पर करने के लिए कुछ ज़रूरी शॉर्टकट अपनाएं। ऐसा करने से आपका बहुत समय बचता है। जैसे किसी को कोई सूचना देनी है या फिर कोई जरूरी ईमेल करना है तो इसके लिए मोबाइल में रिमाइन्डर डाल लें।
ऑफिस में बॉस के हर काम को हां नहीं कहें। आप अपनी क्षमता के अनुसार ही काम लें ताकि उस काम को आप समय पर और सही तरीके से पूरा कर सकें। जिस काम को आप नहीं कर सकते उसके लिए विनम्रता से मना कर दें या फिर उस काम को आप अभी सीख रहे हैं ऐसा कहकर बाद में उस काम को करें।
ऑफिस में समय-समय पर मीटिंग होती रहती है। ऐसे में मीटिंग में पूरी तैयारी के साथ जाएं और मीटिंग में जो भी निर्णय लिये गये हैं उन्हें डायरी में नोट कर लें।
ऑफिस में हमेशा विनम्रता के साथ व्यवहार करें। यदि आप रौब, अकड़ या घमण्ड दिखाते हैं तो इससे आपके व्यक्तित्व और आपके काम दोनों पर ही नकारात्मक असर पड़ता है।
तनाव और चिंता के साथ ऑफिस में काम नहीं करें। पूरी कोशिश करें कि काम के दौरान किसी तरह का कोई भी तनाव नहीं हो। क्योंकि तनाव के कारण आपका काम ही बिगड़ेगा।
अपनी टेबल पर काम से सम्बन्धित सभी वस्तुएं व्यवस्थित तरीके से रखें ताकि समय पर वे आपको आसानी से मिल जाएं।
काम के दौरान आलस नहीं दिखाएं। क्योंकि यदि आप आलस दिखाएंगे तो आपकी काम पिछड़ जाएगा जिससे आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।