राशि के अनुसार जानिए अपना व्यक्तित्व
Wednesday - August 29, 2018 10:21 am ,
Category : WTN HINDI
मेष राशि के जातक होते हैं निर्भीक, निडर और साहसी
AUG 29 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल है जिसके कारण मेष राशि के जातक अग्नितत्व से प्रभावित रहते हैं। इसलिये इनमें काम के प्रति काफी ऊर्जा होती है। निर्भीकता, निडरता और साहस मेष राशि के जातकों के विशेष गुण हैं।
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के जातक स्वाभिमानी और मेहनती होते हैं, लेकिन किसी काम में इन्हें निरंतरता बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, इसका कारण है कि इनका स्वभाव काफी चंचल होता है। मेष राशि के जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है, लेकिन जल्दी चला भी जाता है। अपने चंचल स्वभाव के कारण ही मेष राशि के जातक जल्दी ही किसी के मित्र बन जाते हैं।
मेष राशि के जातक अपनी शर्तों पर ही ज़िन्दगी जीना पसंद करते हैँ। किसी भी काम को करने के लिए यदि इन्होंने ज़िद पकड़ ली तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। चूंकि इनका स्वभाव चंचल होता है इसलिए ये लम्बे समय तक किसी परिणाम का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं। जल्दी गुस्सा आने के कारण इनसे लोग कुछ ही देर में दूर होने लगते हैं।
मेष राशि के जातकों को जीवन में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लेकिन चूंकि ये सहनशील होते हैं इसलिए ये इनका सामना आसानी से कर लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग आत्मकेन्द्रित होते हैं, लेकिन यह दूसरे के प्रति काफी संवेदनशील भी होते हैं।
मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आकर्षण होता है, लेकिन इन्हें समझना सामने वाले के लिए कठिन होता है। मेष राशि के जातक किसी का भी साथ निभाना अच्छी तरह से जानते हैं। इनकी उम्मीदें अपने जीवन साथी से बहुत ज़्यादा होती हैं। मेष राशि के जातक जुझारू होते हैं इसलिए जीवन में आई कठिन परिस्थितियों में भी यह हिम्मत नहीं हारते हैं।